एंटी करप्शन फउंडेशन ऑफ इंडिया एक रजिस्टर्ड संस्थान है जो सम्पूर्ण भारत वर्ष में भ्र्ष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है, पिछले 20 सालों से समाजसेवा को समर्पित नरेंद्र अरोड़ा जोकि संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं के नेतृत्व में भ्रष्टाचार भारत छोड़ो अभियान की मुहिम देश भर में चलाई जा रही है जो रंग ला रही है ! संस्थान के कार्य इस प्रकार हैं-

  1. भारत सरकार के प्रकल्प संकल्प से सिद्धि – न्यू इंडिया, भ्र्ष्टाचार भारत छोड़ो अभियान के अंतर्गत देश भर में हस्ताक्षर अभियान एंव स्कूलों कालेजों एंव अन्य शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सेमिनारों का आयोजन।
  2. आमजन की भ्रष्टाचार से सम्बंधित शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचना ओर उनका समाधान करवाना।
  3. कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना।
  4. समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देना।
  5. आपसी भाईचारा एंव मानवता के संदेश के लिए कार्य करना।

आदि अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं, आप एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया परिवार के साथ जुड़कर राष्ट्र हित कार्यों में अपना योगदान दें, आपके इस सहयोग के लिए हम विशेष रूप से आपके आभारी रहेंगे, आपसे विशेष अनुरोध है कि आप एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के उपरोक्त लिखित उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं, आप भी फाउंडेशन के साथ जुड़कर भ्र्ष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्यों में सहयोगी बने !