About Us

Get to know us

About Anti Corruption Foundation of India

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड एक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विख्यात ऑर्गेनाइजेशन है जो पिछले 8 वर्षों से संपूर्ण भारत वर्ष में भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है इस आर्गेनाइजेशन की टीम देश के सभी राज्यों में कार्यरत है जिसमें मुख्य रूप से पूर्व आई ए एस अधिकारी, पूर्व आई पी एस अधिकारी, ब्यूरोक्रेट्स और काफी फिल्म स्टार्स तथा उच्च कोटि के लोग इससे जुड़े हुए हैं, फाउंडेशन का मुख्य कार्य लोगों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए जागरूक करना, सत्यनिष्ठा की शपथ के माध्यम से सच्चाई ओर ईमानदारी का प्रचार पसार करना तथा देश के संविधान ओर कानून का पालन करना, शहीदों के देश के लिए अपना बलिदान देने के लिए तत्पर रहने के मार्ग पर चलकर देशभक्ति की प्रेरणा देना आदि हैं।

  1. शिक्षण संस्थानों में सत्यनिष्ठा शपथ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों तथा युवाओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाना।
  2. शिक्षण संस्थानों में करप्शन फ्री इंडिया अभियान के अंतर्गत ड्राइंग, स्लोगन एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करना।
  3. शिक्षण संस्थानों में उत्कृष्ट विद्यार्थी अवॉर्ड समारोह आयोजित करना।
  4. भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान चलाना, फॉर्म भरवाना, संविधान ओर कानून का पालन करने की प्रेरणा देना ।
  5. किसी भी भ्रष्टाचार की घटना की जानकारी संबंधित एजेंसियों तक पहुंचाना।
  6. सच्चे एवं ईमानदार अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवॉर्ड से सम्मानित करना।
  7. देश के शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के स्मृति दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित करना।
  8. चैरिटी प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीस, किताबें, पाठ्य सामग्री, जूते, ड्रेस आदि उपलब्ध करवाना।
  9. जरूरतमंद खिलाड़ियों की सहायता कर उन्हें प्रोत्साहन देना।
  10. जरूरतमंद लोगों को खाने का सामान, कपड़े, कम्बल, दवाइयां आदि उपलब्ध करवाना।
  11. टी बी के मरीजों की सहायता करना।
  12. ब्लड डोनेशन तथा फ्री मेडिकल कैंप आयोजित करना।
  13. राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता के लिए कार्य कर रही विभूतियों ओर देश सेवा में कार्यरत विभूतियों को सम्मानित करना।
  14. रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक नियमों की जागरूकता के लिए कार्य करना।
  15. जरूरतमंद कन्याओं की शादियां करवाना

Oath of Integrity